ब्रिटेन से आगे निकल भारत बना दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, भारत का आर्थिक ग्रोथ चीन से बेहतर
नई दिल्ली : आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर है। ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस तरह ब्रिटेन फिसलकर 6ठे स्थान पर आ गया है। यह ग्रोथ भारत का विकास दर्शाता है।
भारत से आगे इस सूचि में केवल 4 देश हैं। ये 4 देश अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। एक दशक पहले भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूचि में 11वें नंबर पर था, वहीं ब्रिटेन पांचवें नंबर पर था। यह खबर ब्रिटेन की नई सरकार के लिए बड़ा झटका है। ऐसा माना जा रहा है कि ब्रिटेन की नई सरकार में बढ़ती महंगाई और धीमी इकोनॉमी सबसे बड़ा कारन है।
GDP रेट में वृद्धि
भारत ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए जीडीपी के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेज आर्थिक वृद्धि हासिल करने वाली अर्थव्यवस्था है। वित्त वर्ष की पहली पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 13.5% रही, जो पिछले एक साल में सबसे अधिक है। यह और बेहतर होने की संभावनाएं हैं।
भारत का आर्थिक ग्रोथ चीन से बेहतर है। अप्रैल मई जून तिमाही में चीन की वृद्धि दर 1/2 (आधा) प्रतिशत से कम रही है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने बताया है कि भारत इस वर्ष सालाना आधार पर डॉलर के मामले में ब्रिटेन से आगे निकल गया है।
